Chhattisgarh

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी में लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं पोंगल का आयोजन

जांजगीर चाम्पा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में भारतीय संस्कृति को सजीव बनाए रखने के उद्देश्य से 13 व 14 जनवरी 2026 को लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

लोहड़ी पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा-गिद्धा सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी, नृत्य, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से पर्व का महत्व बताया गया। वहीं पोंगल पर्व पर विद्यार्थियों ने किसानों, सूर्य देव एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने सांस्कृतिक एकता एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button