जाँजगीर -चाँपा

नवागढ़: ग्राम अमोरा में गूंजेगी महिला कमांडो की सीटी, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सौंपी सुरक्षा की कमान


जांजगीर चाम्पा। (आज की बात): सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अमोरा (महंत) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप उपस्थित रहे।


50 जांबाज महिलाओं की ‘कमांडो टीम’ तैयार
महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए ग्राम अमोरा में 50 महिला कमांडो की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में गांव की सक्रिय महिलाओं को शामिल किया गया है, जो गांव और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी और महिला संबंधी अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करेंगी।


कर्तव्यों की जानकारी के साथ मिली टोपी और सीटी
कार्यक्रम के दौरान एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो टीम को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया। टीम की पहचान और कार्य में सुगमता के लिए सभी सदस्यों को टोपी और सीटी का वितरण किया गया।

10020447333261521031777222549

मुख्य उद्देश्य: गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना। तत्काल सूचना: किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाना। सामाजिक बुराइयां: नशे और अपराध के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाना।


पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में सुरक्षा की भावना प्रबल होगी।
इस अवसर पर नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

10020447322234653304128246079

Related Articles

Back to top button