Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा
भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से घोषित, सीएम ने X पर दी जानकारी, 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा।
उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सरकार ने पूर्व निर्धारित तिथि से पहले ही छुट्टियां घोषित करने का निर्णय लिया है।
सरकार के इस निर्णय को अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



