
बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम के प्रभाव और स्वस्थ डिजिटल आदतों पर अभिभावकों को दिए जाएंगे व्यावहारिक सुझाव, ऑनलाइन वेबिनार में शामिल होना पूरी तरह निःशुल्क।
🔴 Aaj Ki Baat News
बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम और डिजिटल उपकरणों की बढ़ती निर्भरता को लेकर अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मधुरम माइंड एन वेलनेस द्वारा 2 अगस्त को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक विकास पर स्क्रीन के प्रभाव और स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की जाएगी।
वेबिनार के दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि बच्चे स्क्रीन की ओर अधिक आकर्षित क्यों होते हैं, अत्यधिक स्क्रीन टाइम का उनके व्यवहार, भावनात्मक विकास, नींद और सीखने की क्षमता पर क्या असर पड़ता है तथा अभिभावक बिना डांट-फटकार या दबाव के घर में संतुलित डिजिटल वातावरण कैसे बना सकते हैं।
आयोजकों का कहना है कि बच्चों को केवल स्क्रीन से दूर रखना ही समाधान नहीं है, बल्कि उन्हें समझना, उनके साथ संवाद बनाए रखना और सही मार्गदर्शन देना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ यह वेबिनार अभिभावकों को सरल और व्यवहारिक सुझाव उपलब्ध कराएगा।
वेबिनार 2 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित होगा। इसमें भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभिभावक आयोजकों को संदेश भेजकर या “Interested” लिखकर पंजीयन करा सकते हैं। सीधे पंजीयन के लिए यह गूगल फॉर्म भी भर सकते हैं:
पंजीयन लिंक: https://forms.gle/91n3bjyJCMPBGvUJ8




