धर्म भक्ति

तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली को लगाएं ये प्रिय भोग, दूर होंगे संकट और मिलेगी सुख-समृद्धि

ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल बेहद शुभ, हनुमान जी की पूजा से मजबूत होगा मंगल

धर्म डेस्क। ज्येष्ठ माह का हर बड़ा मंगल भगवान हनुमान जी की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष तीसरा बड़ा मंगल विशेष कल्याणकारी संयोग लेकर आया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और प्रिय भोग अर्पित करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं।

बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग

हनुमान जी को पीला और लाल रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। ऐसे में तीसरे बड़े मंगल पर शुद्ध घी से बने बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इससे कुंडली में मंगल और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं तथा करियर और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

तुलसी दल के बिना अधूरा माना जाता है भोग

भगवान श्रीराम के परम भक्त होने के कारण हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी दल के साथ लगाया गया भोग बजरंगबली शीघ्र स्वीकार करते हैं। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अन्न-धन की कमी नहीं होती।

मीठा पान अर्पित करने की मान्यता

अगर कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ हो या नौकरी और व्यवसाय में परेशानी चल रही हो, तो तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना शुभ माना जाता है।मान्यता है कि इससे संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

रोट का भोग भी माना जाता है विशेष

उत्तर भारत में बड़े मंगल पर गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार “रोट” का भोग लगाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। भक्त इस दिन हनुमान मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और बजरंगबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button