पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम भैसो में एक नाबालिग बालिका के साथ गाली-गलौच और घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 7 अप्रैल 2026 की है। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने घर के सामने चाची से बात कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी हरिओम प्रजापति (31 वर्ष) वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौच करने लगा। जब बालिका ने इसका विरोध किया, तो आरोपी जबरन उसके घर के अंदर घुस गया।
घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी ने घर के भीतर घुसकर नाबालिग के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी-सहमी प्रार्थिया ने पामगढ़ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी हरिओम प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2) और 333 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सरोज पाटले, आरक्षक विनोद मनहर, मुकेश कमलेश, बेदराम पटेल और सैनिक अनिल दिनकर की मुख्य भूमिका रही।




