Chhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन और 2 ट्रैक्टर जब्त कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 10 मार्च 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील चांपा के हनुमान धारा तथा तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हनुमान धारा, चांपा में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया। वहीं ग्राम देवरघटा घाट में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

10020563122543515169125127609

Related Articles

Back to top button