राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के विद्यार्थियों ने बिखेरा सांस्कृतिक प्रतिभा का रंग

महाकवि कालिदास जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में समूह गायन और समूह नृत्य की प्रस्तुति को मिली सराहना।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
संगीत नाटक अकादमी तथा सीसीआरटी (Centre for Cultural Resources and Training) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन महाकवि कालिदास जयंती एवं ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर में आयोजित किया गया।
विद्यालय के संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़वाल तथा प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने महोत्सव में समूह गायन (संस्कृत संगीत) और समूह नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय परंपराओं और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।
समूह गायन का निर्देशन संगीत शिक्षक सुभाष कहरा ने किया, जबकि समूह नृत्य का निर्देशन नृत्य शिक्षक देवचरण निषाद के मार्गदर्शन में हुआ। दोनों प्रस्तुतियों को दर्शकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा और विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण तथा सांस्कृतिक प्रतिभा की प्रशंसा की।
शिक्षकों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती भिष्मिता साहू, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती विजयलता राठौर, विकास साहू एवं ऋषभ अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराकर मंच प्रस्तुति के लिए तैयार किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रभारी एवं सहयोगी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, कला, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।





