जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों का तबादला

तीन साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को बदला गया, करही में नए पुलिस सहायता केंद्र के लिए भी स्टाफ तैनात

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 80 प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों का तबादला किया गया है।

यह तबादला लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण, पुलिस बल के संतुलित वितरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

तीन साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही थाना, चौकी या शाखा में पदस्थ थे। पुलिस विभाग का मानना है कि समय-समय पर स्थानांतरण से कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बनी रहती है।

यातायात शाखा से सबसे अधिक कर्मचारियों का तबादला

फेरबदल में यातायात शाखा से सबसे अधिक 23 कर्मचारियों को विभिन्न थाना-चौकियों एवं करही क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। वहीं थाना और चौकी में पदस्थ कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा में भेजा गया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ने और कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

करही में शुरू होगा पुलिस सहायता केंद्र

बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में 5 जून को नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों की अलग से पदस्थापना की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और लोगों को सुरक्षा संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और आम जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

10024177387602041676002209640
10024177403190683073057488834
10024177392941181002189162000
10024177412278358096993769722

Related Articles

Back to top button