धर्म भक्तिरायपुर

राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

श्री दूधाधारी मठ रायपुर में विशेष पूजा-अर्चना, गौसेवा, भंडारा और शुभकामना समारोहों का आयोजन, सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री दूधाधारी मठ के महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रायपुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों का आगमन शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा।

10024271458722077009584694516

जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 7 बजे भगवान श्री बालाजी, संकटमोचन हनुमान जी, राम पंचायतन, श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज की समाधि स्थल सहित मठ परिसर के सभी देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर मंगलकामनाएं कीं।

10024271426939287538634636217

गौशाला में हुई गौसेवा

मठ परिसर स्थित गौशाला में गोवंश की विशेष पूजा की गई। उन्हें फल, मिष्ठान एवं हरा चारा अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भोग-भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दोपहर में भगवान को भोग अर्पित करने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

10024271466002387344523992528

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिवस पर शिक्षा, साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने मठ पहुंचकर राजेश्री महन्त जी महाराज को शुभकामनाएं दीं तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश टी.पी. शर्मा, वर्ल्ड ब्राह्मण फाउंडेशन के सदस्य, छत्तीसगढ़ दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारी, महिला मानस मंडलियां, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षक एवं प्राचार्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

डिज्नीलैंड मेला समिति ने किया भंडारे का आयोजन

डिज्नीलैंड मेला आयोजन समिति द्वारा भी जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। रावणभाटा क्षेत्र में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रायपुर प्रेस क्लब में हुआ सम्मान

10024271445674414820983352508

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा भी राजेश्री महन्त जी महाराज का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

10024271434832512012987972114

बच्चों में दिखा विशेष उत्साह

मठपारा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने साथियों के साथ महाराज जी से मिलने पहुंचे। महाराज जी ने सभी बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की। बच्चों ने मिठाई एवं प्रसाद ग्रहण कर जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागिता निभाई।

देर शाम तक चलता रहा शुभकामनाओं का सिलसिला

समाचार लिखे जाने तक जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का आगमन लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं।

10024271474212906286491602447
10024271381354611114582435626

Related Articles

Back to top button