महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित संकल्प बजट – अनिल शर्मा

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं और लड़कियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट छत्तीसगढ़ की महतारी और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल है। अनिल शर्मा के अनुसार रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा। वहीं महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़ का बड़ा बजट रखकर विवाहित महिलाओं को आर्थिक संबल देने का संकल्प दोहराया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों और महिला विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए भी पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट नारी सशक्तिकरण को विकास की मुख्यधारा में लाने वाला है।




