सुखरीकला में गणतंत्र दिवस पर वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को किया गया सम्मानित

जांजगीर चाम्पा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेन्डरी विद्यालय की संयुक्त वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंजोर सिंह मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत सुखरीकला, विशिष्ट अतिथि संतोष सोनंत उपसरपंच, टेमलाल चौहान अध्यक्ष शाला विकास समिति सुखरीकला, बीएल चौधरी प्राचार्य के अध्यक्षता मे किया गया। मंचस्थ अतिथियों ने सरस्वती माता की तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। सरस्वती गीत तथा स्वागत गीत की प्रस्तुती रासेयो स्वयंसेवक छात्रा कु. रागिनी बरेठ, कु.सुमन कंवर,कु. कंचन मन्नेवार के द्वारा की गई। इस अवसर पर , सुआ नृत्य, पंथीनृत्य, कर्मा डांस, राउत नाचा, पंजाबी भांगड़ा, बस्तरीहा, हरियाणवी , छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं लोकपर्वों में आधारित तथा राष्ट्रप्रेम देशभक्ति नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया जिससे सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओ को सरपंच अंजोर सिंह मरकाम ग्राम पंचायत सुखरीकला एवं गणमान्य नागरिकों ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में कु प्रीति तांब्रे पिता फूलसाय ताब्रे 88.8% से प्रथम स्थान कक्षा 10वीं में कल्पना ताम्ब्रे पिता दिलचंद 89.83% से प्रथम स्थान प्राप्त किया आठवीं कक्षा में गरीमा साहू 88% प्रथम, दिशा बरेठ 85% द्वितीय, चंचल ताम्ब्रे 84% तृतीय रहें प्राथमिक शाला सुखरीकला पांचवी मे मिताली सोनंत 89%प्रथम, अंकित चौहान 85% द्वितीय, मानवी सोनंत 80% तृतीय रहें प्राथमिक शाला शांतिनगर से पांचवीं मे कृति साहू 88% प्रथम, तोषन साहू 86% द्वितीय, इशिका बरेठ 84% तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी छात्रों को अंजोर सिंह मरकाम सरपंच एवं ग्राम पंचायत सुखरीकला की ओर से 500 नगद प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया बीएल चौधरी प्राचार्य ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर दिनेश कुमार सोनवान एपीसी जांजगीर ने अपने माता श्रीमती कुसुम बाई सोनवान के हाथों बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद 15 सौ एंव एक हजार रुपए देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल बरेठ, तिरथ राम तांब्रे, घासीराम तांबे, रामायण साहू , दाऊराम साहू, महावीर साहू कृष्णा सिंह कंवर,अमर लाल डहरिया, मनीराम राज,अश्वनी लहरे डी एल कंवर, लक्ष्मीनारायण सोनकर,अनिता साहू, मौसमी अवस्थी, ज्योति सोनी, केके राठौर प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, डीआर मन्नेवार प्रधानपाठक शांतिनगर, नरेंद्र साहू प्रधान पाठक सुखरीकला, डा शरद चंद्र आयुर्वेदचिकित्सक, सुनिता राठौर चंद्रकांत पटेल, ओंकार साहू, रंजना पांडे, युवराज सिंह, संजय कर्ष, पुरुषोत्तम कंवर, रुप नारायण साहू, राकेश मरावी, रघुना बरेठ , बुधराम यादव, पुनीत राम खांडे, किरण सारथी, नारायण बरेठ, जीवन साहू एवं समस्त मध्यान्ह भोजन सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, समस्त पंचगण ग्राम पंचायत सुखरीकला एवं गणमान्य नागरिको का सराहनीय सहयोग सहित उत्साह एवं उमंग रहा है।कार्यक्रम मे मंच संचालन खेल शिक्षक एसके कालेलकर (पीटीआई) तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य बीएल चौधरी के द्वारा किया गया।





