जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

बनारी में मूर्ति अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज

स्व. पंडित रामरक्षित शुक्ल की प्रतिमा का किया अनावरण, मां मनका दाई मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दिया आशीर्वचन

🔴 आज की बात न्यूज | जांजगीर-चांपा

जांजगीर जिले के ग्राम बनारी में आयोजित स्वर्गीय पंडित रामरक्षित शुक्ल (रामायणी) की प्रतिमा अनावरण एवं मां मनका दाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में परम पूज्य महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज शामिल हुए। इस दौरान ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

स्व. रामरक्षित शुक्ल की प्रतिमा का किया अनावरण

कार्यक्रम की शुरुआत राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज द्वारा स्वर्गीय पंडित रामरक्षित शुक्ल (रामायणी) की प्रतिमा के अनावरण से हुई। इसके बाद उन्होंने मां मनका दाई मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

धर्म और संस्कृति संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य :राजेश्री महन्त

अपने संबोधन में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि ग्रामवासियों की श्रद्धा, भक्ति, एकता और समर्पण से मंदिर निर्माण जैसा पवित्र कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का केंद्र होता है। उन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं।

धार्मिक आयोजनों से मिलेगा समाज को मार्गदर्शन

महन्त जी ने कहा कि मंदिर परिसर में होने वाले कथा, कीर्तन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठान जनमानस को धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे तथा सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राम प्रिय दास जी, मनोज पांडे एवं प्रणव समदरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार पांडे, ज्ञानेश महाराज, आशीष जी, कमलेश सिंह, सुशांत सिंह, विकास शुक्ला, बलराम पांडे, आलोक शर्मा, बोधराम राजवाड़े, मनोज थवाईत, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

1002476325252919273012955580
10024763264699322147553941453

Related Articles

Back to top button