छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

नवागढ़ में आयोजित हो रहा अखण्ड श्रीराम नाम सप्ताह समारोह

राम नाम का जाप करने बाहर से पहुँच रहे कीर्तन मण्डली

जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के भाठापारा में अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह समारोह का आयोजन 3 फरवरी मंगलवार से किया जा रहा है। श्रीराम नाम सप्ताह समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं देवी स्थापना के साथ किया गया। राम नाम सप्ताह समारोह के दूसरे दिन से ही बाहर से कीर्तन मण्डली भगवान श्रीराम नाम की जाप करने पहुँच रहे। जो भव्य झांकी के साथ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के महिमा की गुणगान राम नाम जापकर कर रहे हैं। राम नाम सप्ताह समारोह में आचार्य के रूप में पंडित अवधेश मिश्रा द्वारा प्रतिदिन विधि विधान से भगवान श्रीराम की पूजा- अर्चना कराया जा रहा हैं, वही मुख्य यजमान के रूप में परदेशी साहू, श्रीमती कचरा बाई साहू, बिहारी लाल साहू, श्रीमती सुकून बाई साहू पूजा-पाठ कर रहे हैं। आयोजन के संबंध में आचार्य पंडित अवधेश मिश्रा ने बताया कि 28 वर्ष बाद बुजुर्गों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष नवागढ़ नगर पंचायत के भाठापारा में श्रीराम मंदिर परिसर में अखंड श्री राम नाम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन चढ़ौत्री आगामी 10 फरवरी को किया जायेगा, साथ ही 11 फरवरी को सहस्त्र धारा, हवन, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

img 20260208 wa00066007387990239725093

Related Articles

Back to top button