जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

चांपा: लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 450 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

थाना प्रभारी लालन पटेल ने विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरे, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति किया जागरूक।

🔴 Aaj Ki Baat News | चांपा

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लालन पटेल ने लगभग 450 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के कानूनी दुष्परिणाम, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरे तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया। विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस के स्कूटी या अन्य वाहन न चलाएं तथा विद्यालय आने-जाने के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों पर आधारित जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका सुश्री जया अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

10025730195879892229916341164

Related Articles

Back to top button