क्राइमजाँजगीर -चाँपा

टेंट उखाड़ने के विवाद में मारपीट, चाकू लेकर घर में घुसा युवक गिरफ्तार

मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा। टेंट उखाड़ने से मना करने की बात को लेकर मारपीट और घर में घुसकर हमला करने वाले युवक को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोसा निवासी समीर घृतलहरे ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई 2026 की रात करीब 9 बजे गांव के ही विकास भंडारी उर्फ चकरी ने टेंट उखाड़ने से मना करने की बात पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की।

चाकू लेकर घर में घुसा आरोपी

रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी जबरन चाकू लेकर घर के अंदर घुस गया और प्रार्थी के भाई एवं मां के साथ भी मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी पिता कालिदास निवासी कोसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या एवं आरक्षक मनभावन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button