क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 120 लीटर कच्ची महुआ शराब और 191 पाव देशी शराब जब्त, नेशनल हाईवे के ढाबों पर भी हुई जांच।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 191 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत 39,280 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नेशनल हाईवे के ढाबों की भी हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने देर रात नेशनल हाईवे स्थित ढाबों की भी जांच की। वहीं बुधवार सुबह ग्राम तुषमा, कुरियारी, कमरीद, सहसा, पामगढ़, अकलतरा, बलौदा और सारागांव क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अकलतरा क्षेत्र के विजय ढाबा में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

थानावार कार्रवाई

पामगढ़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 82 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।

शिवरीनारायण: 2 आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद।

बलौदा: 1 आरोपी से 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त।

सारागांव: 1 आरोपी से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद।

नवागढ़: 1 आरोपी से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।

जांजगीर: 1 आरोपी से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद।

अकलतरा: 2 आरोपी गिरफ्तार। एक के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब तथा दूसरे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा विराट ढाबा और विजय ढाबा में भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान रहेगा जारी

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सेवन को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाले ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button