बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद आज लेंगे शपथ, CM विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

ITI ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 2 जुलाई को सुबह 10:30 बजे ITI ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना सहित सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
CM विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
समारोह में CM विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहेंगे।
कई जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।




