पॉलिटिक्स

बलरामपुर कांग्रेस में मचा हड़कंप: जिला महामंत्री और ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल


बलरामपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक मतभेदों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामले में बलरामपुर जिले के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों—जिला महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी—ने अपने पदों से इस्तीफा देकर संगठन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस्तीफा देने वाले दोनों नेताओं ने अपना त्यागपत्र सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को प्रेषित किया है। जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में उन्हें लगातार उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किए जाने के कारण संगठन में काम करना कठिन हो गया है।
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को नकारा
सियासी बवाल बढ़ते देख जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संजीव गुप्ता के आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि वे स्वयं लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में निष्क्रिय थे और संगठन को अपेक्षित सहयोग नहीं दे रहे थे।
बढ़ती गुटबाजी बनी पार्टी के लिए चुनौती
बलरामपुर की यह घटना छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर गहरे होते आंतरिक संकट और गुटबाजी की ओर इशारा कर रही है। चुनाव से पहले प्रमुख पदों पर बैठे नेताओं का इस तरह पद छोड़ना और सार्वजनिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप लगाना आगामी राजनीतिक समीकरणों को बिगाड़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रदेश आलाकमान इस स्थिति को संभालने के लिए क्या कदम उठाता है।

10020479911245609358638298223

Related Articles

Back to top button