Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

राजमिस्त्री कल्याण संघ की महाआरती में शामिल हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास, शहीद नंदकुमार पटेल के योगदान को किया याद

चर्च मैदान में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य आयोजन, आचार्य अमित कुमार मिश्रा ने संपन्न कराई महाआरती

🔴 आज की बात News | जांजगीरचाम्पा। जांजगीर के चर्च मैदान में राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर-नैला के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भव्य महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवरीनारायण मठ एवं दूधाधारी मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज शामिल हुए। महाआरती का अनुष्ठान आचार्य अमित कुमार मिश्रा ने सहयोगियों के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया।

संगठन के निर्माण में स्वर्गीय नंदकुमार पटेल का अहम योगदान: राजेश्री महन्त

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने कहा कि राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर-नैला प्रदेश में राजमिस्त्रियों का सबसे सुदृढ़ और सक्रिय संगठन है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि इस संगठन को खड़ा करने और आगे बढ़ाने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने इसी मैदान में पूर्व में आयोजित कार्यक्रम की स्मृतियां साझा करते हुए आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया। इस दौरान संघ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

img 20260918 wa00205584783051170334761

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, अधिवक्ता गणेश गुजराल, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन लाल अग्रवाल, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, बृजभान सिंह, सुखराम गढ़ेवाल एवं अशरफ खान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता लीलेश्वर रत्नाकर ने किया।

संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

आयोजन में संघ के संरक्षक सागरा मोगरा, जिलाध्यक्ष अमरनाथ बर्मन, उपाध्यक्ष संतोष गढ़वाल, सचिव सनद डहरिया, उपाध्यक्ष रघुवीर बरेठ, सह सचिव योगेंद्र कहरा, कार्यकारिणी सचिव विजय सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम फारेस, उप कोषाध्यक्ष मनोज ताम्रकार, सहायक कोषाध्यक्ष गंगाराम यादव एवं अपील समिति सचिव सुमेन सोनवान सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

img 20260918 wa00217903479645408767704

Related Articles

Back to top button