
मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित, प्राचार्य बीएल चौधरी सहित शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा
विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में शाउमा विद्यालय, सुखरीकला में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य बीएल चौधरी तथा गायत्री शक्ति पीठ कोरबा के प्रचार सचिव पी. पटेल तुमान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्राचार्य बीएल चौधरी को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सफल प्रतिभागियों का सम्मान
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 का संचालन प्राचार्य बीएल चौधरी एवं एस.के. कर्ष (विज्ञान सहायक) के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में ईषिता बरेठ, सुरभि साहू, कृतिका साहू, पिंकी सूर्यवंशी, नंदनी यादव, विनिता बरेठ, दिशा बरेठ, चांदनी तांब्रे, जया मन्नेवार, पुष्पांजलि यादव और निशा बरेठ सहित अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
परीक्षा संचालन के लिए सम्मान
परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने पर प्राचार्य बीएल चौधरी के साथ एस.के. कर्ष (विज्ञान सहायक), आर.के. राठौर (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी), के.एस. कंवर (व्याख्याता) तथा एस.के. कालेलकर (पीटीआई) को भी मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रश्नोत्तरी से बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार कोरबा की ओर से प्रश्नोत्तरी मंच का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पेन एवं टॉफी वितरित की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर.के. राठौर, एम.आर. राज, संजय कर्ष, पुरुषोत्तम कंवर, ए.एल. डहरिया, श्रीमती एम. अवस्थी, के.एस. कंवर, एस.के. कालेलकर सहित विद्यालय के व्याख्याताओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा।




