bjpजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला: जांजगीर, अकलतरा और पामगढ़ में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों—अकलतरा, जांजगीर-चांपा एवं पामगढ़—में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक कार्यशालाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इन कार्यशालाओं में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

अकलतरा में कार्यशाला संपन्न

अकलतरा विधानसभा की कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर, अकलतरा में आयोजित हुई। इसमें बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा विधानसभा में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन

इसके पश्चात जांजगीर-चांपा विधानसभा की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित हुई। बैठक में जगदीश रामू रोहरा, अभिषेक शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, श्रीमती सत्यलता मीरी, गुलाब सिंह चंदेल, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार एवं जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पामगढ़ में रणनीति पर मंथन

इसी क्रम में पामगढ़ विधानसभा की कार्यशाला शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: जगदीश रामू रोहरा

कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। इसी आधार पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठकों में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button