जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जांजगीर-नैला में बनेगा भगवान झूलेलाल चौक, नगर पालिका परिषद ने दी स्वीकृति

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर सिंधु समाज में खुशी, मिठाई बांटकर मनाया उत्सव

जांजगीर-नैला। नगर में भगवान झूलेलाल चौक निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका जांजगीर-नैला की 6 मई 2026 को आयोजित परिषद की आमसभा बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया, जिसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

सिंधु युवा समिति पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार नगर में भगवान झूलेलाल चौक निर्माण की मांग कर रही थी। परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद पूरे सिंधु समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भव्य चौक निर्माण का लिया संकल्प
समाज के लोगों ने नगर में भव्य एवं आकर्षक भगवान झूलेलाल चौक निर्माण का संकल्प लिया। इसके लिए समाज के सभी परिवारों द्वारा सहयोग करने की बात कही गई।

इन लोगों का रहा विशेष योगदान
सिंधु युवा समिति ने इस प्रयास की सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के इस अभियान में राकेश रूपवानी, मुकेश बजाज, गौरव बजाज, दीपक गुरनानी एवं विक्की बजाज का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा टहलानी परिवार, खत्री परिवार, सीतलानी परिवार, संतवानी परिवार, गुरनानी परिवार, बजाज परिवार, रूपवानी परिवार, चावला परिवार एवं तलवानी परिवार सहित पूरे सिंधु समाज ने नगर पालिका टीम का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button