Chhattisgarh

मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा और अग्रसेन सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर

जनसेवा के संदेश के साथ लोगों ने किया रक्तदान, SP विजय कुमार पाण्डेय रहे मौजूद

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-4) अमर सुल्तानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रांतीय मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान को बताया महादान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए इस तरह के जनकल्याणकारी आयोजनों की सराहना की।

जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं संगठन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच प्रदेशभर में लगातार जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। भविष्य में भी रक्तदान, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। वहीं प्रांतीय मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और जनमानस की सेवा के लिए मंच सदैव तत्पर है।

जिला अस्पताल टीम का मिला सहयोग

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला अस्पताल के चिकित्सकीय एवं तकनीकी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे दिन शिविर में उपस्थित रहकर रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई। रक्तदाताओं के लिए जूस, फल एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशिका सुनीता मोदी, शिखा अग्रवाल, शीला अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, ममता मोदी सहित मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा और अग्रसेन सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button