क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा पुलिस और RPF का बड़ा एक्शन; ओडिशा से लाया जा रहा 5 किलो गांजा जब्त, शातिर तस्कर गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। अकलतरा थाना पुलिस और RPF (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर ट्रेन के जरिए अकलतरा पहुंचे हैं। थाना प्रभारी अकलतरा ने तत्काल बिलासपुर RPF की टास्क टीम से तालमेल बिठाया और संयुक्त रेड मारी। आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 5.161 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई है।
मामले में पुलिस ने ग्राम सारागांव निवासी अभिषेक सूर्यवंशी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। अभिषेक के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी इस तस्करी में शामिल था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है।
इस ऑपरेशन में अकलतरा थाना से निरीक्षक भास्कर शर्मा, SI बी.एल. कोसरिया, गौकरण राय, गुलशन लकड़ा, बसंत साहू और RPF टास्क टीम बिलासपुर से प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार व रणवीर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button