जाँजगीर -चाँपा

नवागढ़: 23 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर चाम्पा। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 23 वर्षीय युवती कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता रोज़ की तरह सुबह सब्जी बेचने जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी को उठाने के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पिता ने प्लास की मदद से दरवाजे के कब्जे निकाले और अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई – उनकी बेटी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button