क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

नवागढ़ और बिर्रा क्षेत्र में पुलिस का जन-जागरूकता अभियान: नशे और सायबर ठगी से बचने के दिए टिप्स

जांजगीर-चांपा । जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना नवागढ़ के ग्राम उदयभांठा और थाना बिर्रा के ग्राम धीवरा में ‘नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और बिर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से अवैध शराब की बिक्री और सेवन के विरुद्ध कड़ा संदेश देते हुए ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ समाज निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।


डिजिटल सुरक्षा और सायबर क्राइम से बचाव
वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन अपराधों को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को सायबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी गई:


डिजिटल अरेस्ट: अनजान कॉल से न डरें, पुलिस या एजेंसी फोन पर गिरफ्तार नहीं करती।


ओटीपी (OTP): किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें।


अंजान लिंक: सोशल मीडिया या मैसेज में आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।


सोशल मीडिया: फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सुरक्षित उपयोग कैसे करें।


पुलिस की सख्त चेतावनी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने कार्यक्रम के अंत में स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और अन्य सामाजिक अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ जनता को जागरूक करना पुलिस की प्राथमिकता है।

10019723222951981206630127292

Related Articles

Back to top button