रायपुर

भटके कदमों को नई राह: सुकमा में पुनर्वास से बदल रही तस्वीर, CM साय ने देखा ग्राउंड रियलिटी

पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, हितग्राहियों से संवाद; आवास, मोबाइल और नियुक्ति पत्र वितरित

रायपुर, 13 अप्रैल 2026। नक्सल प्रभावित सुकमा में अब बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया और पुनर्वासित लोगों से संवाद कर उनके अनुभव जाने।

पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासितों में दिख रहा आत्मविश्वास सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

हजारों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अब तक 2392 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है, जिनमें 361 लोग आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। वर्ष 2026 में अब तक 307 हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है।

मोबाइल, आवास और रोजगार की सौगात
कार्यक्रम में 107 हितग्राहियों को मोबाइल फोन, 25 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी और कई युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 313 युवाओं को हर माह 10 हजार रुपये स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है।
महिलाएं भी बन रहीं आत्मनिर्भर
करीब 115 महिलाएं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, जो सामाजिक बदलाव का मजबूत संकेत है।

पुनर्वास से विकास तक’ पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर: पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया और इसे प्रेरणादायक दस्तावेज बताया।


कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button