Chhattisgarhक्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, लूटकर फरार हुए आरोपी; मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL टीम

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के गले से सोने का हार भी गायब मिला है, जिससे पुलिस लूट की नीयत से हत्या की आशंका जता रही है।

खेत जाने के लिए बेटा पहुंचा, तब खुला राज
मृतकों की पहचान संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 31 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। आज सुबह जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुँचा, तो उसने दरवाजा खुला पाया। अंदर जाने पर उसने देखा कि पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था।

पहचान छिपाने के लिए मुखौटे का इस्तेमाल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं: घटनास्थल से पुलिस को होली का मुखौटा और नकली बाल बरामद हुए हैं। अंदेशा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए इन्हें पहनकर आए थे।पेड़ के सहारे प्रवेश: बताया जा रहा है कि आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। पैरों के निशान: मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को संदेह है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पांडेय स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मुलमुला पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

10021444204319203220131097876
10021444213927572383417001596
10021444234873097015105411806

Related Articles

Back to top button