जाँजगीर -चाँपा

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा और जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश, रेत माफियाओं और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई के संकेत

जांजगीर-चांपा, 9 मार्च 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों और प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

राजस्व प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

स्कूल-आंगनबाड़ी में आधार अपडेट शिविर
कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच समन्वय बनाकर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार अपडेटेशन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष छात्र-छात्राओं का आधार अपडेटेशन कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने को कहा।

आरबीसी 6-4 प्रकरणों पर जल्द राहत
बैठक में आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य पात्र परिस्थितियों में प्रभावित हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।

10020519044278277902332723784

जनसमस्या शिविर और राजस्व पखवाड़ा पर जोर
कलेक्टर ने 13 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर तथा 9 से 30 मार्च तक चलने वाले राजस्व पखवाड़ा के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए, ताकि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

रेत माफियाओं और अतिक्रमण पर सख्ती
बैठक में कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती बरतते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा नेशनल हाईवे और ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को कहा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

10020519036715468686491309164

Related Articles

Back to top button