छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

लायंस क्लब चांपा द्वारा बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 18 को

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी बिरथरे देंगी सेवाएं


जांजगीर चांपा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C की इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आगामी 18 फरवरी को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर लायंस हायर सेकंडरी स्कूल परिसर स्थित क्लब सभागार में आयोजित होगा।
क्लब के सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
शिविर में नगर की प्रसिद्ध नवजात शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. (श्रीमती) पल्लवी बिरथरे (MBBS, DCH मुंबई, पूर्व चिकित्सक अपोलो अस्पताल एवं शिशु भवन बिलासपुर) उपस्थित रहेंगी। वे बच्चों की शारीरिक जांच करने के साथ-साथ अभिभावकों को बच्चों के पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में उचित उपचार की सलाह भी देंगी।
क्लब अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) ने क्षेत्र के नागरिकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हेतु इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button