Chhattisgarh

मां महामाया की धरा पर ‘सरगुजा ओलंपिक’ का शंखनाद, मुख्यमंत्री साय ने दी 20 करोड़ की आर्चरी अकादमी की सौगात

अंबिकापुर/रायपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में ‘सरगुजा ओलंपिक’ का भव्य शुभारंभ किया। मां महामाया का आशीर्वाद लेकर शुरू हुए इस आयोजन में संभाग के 6 जिलों से आए हजारों खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री को सलामी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक की अपार सफलता के बाद अब सरगुजा के युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मंच मिला है। उन्होंने बताया कि सरगुजा ओलंपिक के लिए 3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जो खेल के प्रति अंचल के युवाओं के प्रेम को दर्शाता है। इस तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2000 से अधिक चयनित खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।

10021012674915285676869226089


बजट में 10 करोड़ का प्रावधान और करोड़ों के इनाम
राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े वित्तीय निर्णय लिए हैं: बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के लिए प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान। पदक विजेताओं के लिए स्वर्ण (3 करोड़), रजत (2 करोड़) और कांस्य (1 करोड़) रुपए की प्रोत्साहन राशि का ऐलान। सरगुजा के पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक आर्चरी (तीरंदाजी) अकादमी बनाई जाएगी।


बेटियों की भागीदारी देख गदगद हुईं गीता फोगाट
इस अवसर पर राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रीमती गीता फोगाट विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों (1.89 लाख महिलाएं) की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा, “बेटियों को मैदान में देखना सुखद है। युवा नशे से दूर रहें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें।”


नक्सलवाद के खिलाफ खेल बना हथियार
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बस्तर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां ‘जोआ बाट’ टीम के नाम से 700 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने हिस्सा लिया। अब सरगुजा और बस्तर दोनों अंचल विकास और शांति की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं।

10021012662611907996548540381


छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘नेशनल ट्राइबल गेम्स’
खेल प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 मार्च से छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे।

गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

10021012681514155169856686305

Related Articles

Back to top button