जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

महिला कांग्रेस ने नया तालाब की सफाई और पानी की समस्या को लेकर खोला मोर्चा

70 से अधिक महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जलकुंभी हटाकर तालाब की सफाई कराने की मांग

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

शहर के नया तालाब की बदहाल स्थिति, गंदे पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तालाब की तत्काल सफाई और क्षेत्र की पानी संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि कई वर्षों से नया तालाब की सफाई नहीं होने के कारण पूरा तालाब जलकुंभी से पट गया है। इससे पानी गंदा और बदबूदार हो गया है। मोहल्ले के लोग मजबूरी में इसी तालाब का उपयोग निस्तारी कार्यों के लिए कर रहे हैं, जिससे खुजली सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

नगर पालिका पर उपेक्षा का आरोप

महिलाओं का कहना है कि पूर्व में भी कई बार तालाब की सफाई की मांग उठाई गई थी, लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप आज तालाब की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और आसपास के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर से की त्वरित कार्रवाई की मांग

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में करीब 70 से 80 महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तालाब की सफाई, जलकुंभी हटाने तथा क्षेत्र की पानी संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जांजगीर को भी सौंपी गई है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के साथ अन्नपूर्णा पटेल, मोना केवट, सुमित्रा कश्यप, सुकबाई, राधिका कश्यप, मंतोषी केवट, इंद्राणी कश्यप, तेरसबाई यादव, संतराबाई यादव, अनीता यादव, फूलो यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास, अजीत सिंह राणा तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर भी मौजूद रहे।

10024481613383193475236179167

Related Articles

Back to top button