धर्म भक्ति

आज साल का पहला ‘बड़ा मंगल’: हनुमान जी की पूजा से चमकेगी किस्मत, जानें बजरंगबली को प्रसन्न करने की गुप्त विधि

भीम का घमंड चूर करने और प्रभु श्री राम से पहली मुलाकात का है यह पावन दिन, विशेष संयोग में करें पूजा

जांजगीर-चांपा। आज ज्येष्ठ मास का प्रथम मंगलवार है, जिसे धार्मिक जगत में ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन का महत्व सामान्य मंगलवार से कई गुना अधिक होता है क्योंकि यह सीधे तौर पर बजरंगबली के पराक्रम और उनकी भक्ति से जुड़ा है। जिले भर के श्रद्धालु आज सुबह से ही भक्ति भाव में डूबे नजर आएंगे।

क्यों महत्वपूर्ण है आज का दिन?
शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धरकर भीम की शक्ति का अहंकार तोड़ा था। साथ ही, इसी दिन त्रेतायुग में हनुमान जी और भगवान श्री राम का प्रथम मिलन हुआ था। इन्ही ऐतिहासिक और धार्मिक कारणों से ज्येष्ठ के सभी मंगलवार ‘बड़े मंगल’ कहलाते हैं।

पूजा की विशेष विधि और सावधानी:
चोला अर्पण: आज के दिन सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना सबसे शुभ है।
भोग का विधान: हनुमान जी को शुद्ध बेसन के लड्डू, बुंदी या चूरमा का भोग लगाएं। याद रखें, भोग में तुलसी दल अनिवार्य है।
मर्यादा: पूजा के दौरान लाल या नारंगी वस्त्र पहनें और मन में सात्विक विचार रखें।

शक्तिशाली मंत्र जाप:
भक्तों को आज ‘ॐ हं हनुमते नमः’ और हनुमान गायत्री मंत्र ‘ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥’ का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button