जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

भीमा तालाब परिसर में गूंजे शिव जयकारे, ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच ने कराया सामूहिक रुद्राभिषेक

12 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर विधि-विधान से हुई पूजा, 36 परिवारों ने लिया हिस्सा; आरती के बाद भंडारे का आयोजन

जांजगीर-चांपा। 27 अगस्त 2026। सावन मास के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच, जांजगीर के तत्वावधान में प्रसिद्ध भीमा तालाब परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नीलू शर्मा एवं किरण पाण्डेय के संयोजन तथा सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप 12 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

36 परिवारों ने लिया हिस्सा

आचार्य पंडित राजकुमार मिश्र एवं पंडित सतीश मिश्र के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच से जुड़े 36 परिवारों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। रुद्राभिषेक के दौरान पूरे परिसर में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में पहुंचकर पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

आरती के बाद हुआ भंडारा

पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें खीर, पूरी सहित फलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

आयोजन में सुशीला तिवारी, सुधीर शर्मा, किरण शर्मा, नीलू शर्मा, किरण पाण्डेय, वीना शर्मा, जयश्री शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, जूही गौरहा, अलका शर्मा, नम्रता शर्मा, अनिता मिश्रा, शालिनी शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, अमरनाथ शर्मा, यश शर्मा, अंशिका शर्मा, जयंती दुबे, नीलू पाण्डेय, शारदा पाण्डेय, सीमा तिवारी, आशीष तिवारी, किरण दुबे, दिनेश दुबे, मिताली शुक्ला, गोल्डी शर्मा, शरद तिवारी, शीतला तिवारी, शकुन उपाध्याय, नीरा शर्मा, रमेश शर्मा, ज्योति तिवारी, अनिल तिवारी, स्मृति गौरहा, ब्रजेश गौरहा, समृद्धि गौरहा, अनुराधा शुक्ला, आदित्य शुक्ला, पूरब शुक्ला, पूर्वी शुक्ला, सीता पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, किरण शुक्ला, आशा दुबे, निशा मिश्रा, गीता मिश्रा, प्रियंवदा पाण्डेय, सविता कहरा, वार्ड पार्षद गुड्डू कहरा और अनिता कहरा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button