Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

नारायण चंदेल को जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े समेत पदाधिकारियों ने किया सम्मान

जांजगीर-चांपा। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अम्बेश जांगड़े ने कहा कि नारायण चंदेल क्षेत्र के लोकप्रिय और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को हमेशा मजबूती मिली है। उन्होंने आगे कहा कि चंदेल का सार्वजनिक जीवन अनुकरणीय है और युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव तथा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button