सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिलेगी त्वरित राहत , ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर शिविर, मौके पर ही शिकायतों का समाधान; प्रशासन ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा, 22 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
कब और कहाँ लगेंगे शिविर (ग्रामीण क्षेत्र)
2 मई – सरखों क्लस्टर (नवागढ़)
5 मई – सेमरिया क्लस्टर (पामगढ़)
6 मई – तिलई क्लस्टर (अकलतरा)
7 मई – भिलाई क्लस्टर (बलौदा)
8 मई – लखुरी क्लस्टर (बम्हनीडीह)
12 मई – भड़ेसर क्लस्टर (नवागढ़)
13 मई – परसाही (नाला) क्लस्टर (अकलतरा)
14 मई – तनौद क्लस्टर (पामगढ़)
15 मई – जर्वे क्लस्टर (बलौदा)
19 मई – बंसुला क्लस्टर (बम्हनीडीह)
20 मई – अमोरा क्लस्टर (नवागढ़)
21 मई – बिलारी क्लस्टर (पामगढ़)
22 मई – कापन क्लस्टर (अकलतरा)
26 मई – खैजा क्लस्टर (बलौदा)
2 जून – कुम्हारीकला क्लस्टर (बम्हनीडीह)
3 जून – किरारी क्लस्टर (नवागढ़)
4 जून – कचंदा क्लस्टर (नवागढ़, अंतिम शिविर)
प्रत्येक क्लस्टर में संबंधित ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जहां स्कूल परिसरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
नगरीय निकायों में शिविर का कार्यक्रम
नगर पालिका जांजगीर-नैला:
5 मई (वार्ड 1–10) – गोशाला स्कूल परिसर
13 मई (वार्ड 11–25) – कचहरी चौक
नगर पालिका चांपा:
6 मई (वार्ड 1–10, 26-27) – सामुदायिक भवन
15 मई (वार्ड 11–25) – इंडोर हॉल
नगर पालिका अकलतरा:
8 मई (वार्ड 1–10)
14 मई (वार्ड 11–20)
नगर पंचायत:
नवागढ़ – 12 मई
शिवरीनारायण – 19 मई
बलौदा – 2 जून
सारागांव – 8 मई
खरौद – 26 मई
पामगढ़ – 28 मई
नरीयरा – 2 जून
बम्हनीडीह – 4 जून
राहोद – 10 जून
मौके पर समाधान, योजनाओं का लाभ
शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके।
प्रशासन की अपील
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।



