pm modiजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : धर्मलाल कौशिक

भाजपा की जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत विकास और वैश्विक उपलब्धियों को रखा गया सामने

🔴 आज की बात न्यूज | जांजगीर चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गरीब कल्याण को मिली सर्वोच्च प्राथमिकता

धर्मलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि जल जीवन मिशन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई है।

बुनियादी ढांचे में हुआ ऐतिहासिक विस्तार

कौशिक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क, वंदे भारत ट्रेनों और हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती साख इसके प्रमुख उदाहरण हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का परिचय दिया।

युवा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

धर्मलाल कौशिक ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है तथा आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

पत्रकारों का किया सम्मान

प्रेस वार्ता के दौरान जिले के पत्रकारों का शाल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, कमला देवी पाटले, चुन्नीलाल साहू, नंद चौधरी, नंदनी रजवाड़े, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, आशु गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, सूरज गोस्वामी, अनिल शर्मा, मेघा यादव, गोलू दुबे, सोनू यादव, सुशील सिंह एवं सतीश शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button