Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

करही गोलीकांड पर पुलिस की सख्त कार्रवाई ग्राम में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित, आरोपियों की तलाश तेज

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुई गोलीकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विशेष कैम्प और सघन पेट्रोलिंग
घटना के बाद ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। कैम्प के माध्यम से क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ-साथ आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

आरोपियों की पहचान पर फोकस
पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

आमजन से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button