जाँजगीर -चाँपा

गांवों की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर करें फोकस – कलेक्टर महोबे, कलेक्टर ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक

जल संरक्षण से बढ़ेगी ग्रामीण आय, नवा तरिया आय का जरिया योजना को मिलेगा बढ़ावा

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग करने अधिकारियों को दिए निर्देश

1002180239335796524190300038

मनरेगा, आवास और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर के निर्देश

जांजगीर चांपा 9 अप्रैल 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे मौजूद रहे।
कलेक्टर ने जल संरक्षण व जल संवर्धन संरचनाओं के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने हेतु नए तालाब (मोर तरिया आय के जरिया) के निर्माण तथा उनसे जुड़े आजीविका गतिविधियों को विकसित करने कहा। इसके साथ ही आजीविका डबरी निर्माण करने और युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही कार्यों के चयन एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने, अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के साथ शुरू करने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, आवास निर्माण एवं स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में पेयजल से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होने एवं शिकायत प्राप्त होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा को लेकर विभागों को सभी आवश्यक जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण एवं सामुदायिक शौचालयों के नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाते हुए ‘लखपति दीदी’ पहल के तहत बैंक लिंकेज से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान सचिव, सरपंच एवं पंचों के नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पेंशन योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पोषण पखवाडा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने, सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पशुधन विकास विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े जिला एवं जनपद पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

10021802374394092647488589041

Related Articles

Back to top button