धर्म भक्तिपॉलिटिक्स

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किए भगवान शिवरीनारायण के दर्शन

शिवरीनारायण पहुंचकर नर-नारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना, ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की सराहना

🔴 आज की बात न्यूज़ | शिवरीनारायण

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बुधवार को पवित्र तीर्थ नगरी शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर-नारायण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ सिंहदेव का स्वागत किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने श्री राम-जानकी मंदिर एवं जगदीश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

कृष्ण वट और ऐतिहासिक महत्व की दी जानकारी

राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को शिवरीनारायण के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया तथा कृष्ण वट के दर्शन भी कराए।

बहुत दिनों से थी दर्शन की अभिलाषा’

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि भगवान शिवरीनारायण के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल है और यहां पहुंचकर मन को शांति एवं आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होता है।

शाल, श्रीफल और तैल चित्र से सम्मानित

मठ मंदिर प्रबंधन की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं भगवान नर-नारायण का तैल चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।

जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मठ ट्रस्ट के सदस्य, हेमंत दुबे, सुखराम दास जी, तथा त्यागी जी महाराज एवं पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, रामकुमार पटेल, सुबोध शुक्ला, नवल सिंह, पूर्णेन्द्र तिवारी, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, बजरंग शर्मा, अजय दिव्य, अमर मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा रामचरण साहू, श्यामलाल साहू, जगदीश यादव, लक्ष्मी सिंह, श्रीमती माधुरी नरेश आदित्य, मुकेश आदित्य, अशोक गुप्ता, पवन साहू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रेस को जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने प्रदान की।

Related Articles

Back to top button