अकलतरा में CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं को Cyber Safety और नए कानूनों की दी जानकारी

कन्या शाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में BNS, BNSS, BSA की जानकारी दी गई, Online Fraud और Cyber Crime से बचाव के आसान उपाय बताए गए।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत अकलतरा स्थित कन्या शाला में छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों के साथ-साथ Cyber Safety और Cyber Crime से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नए कानूनों की दी जानकारी
कार्यक्रम में छात्राओं को BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) और BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया। साथ ही इन कानूनों के उद्देश्य और आम नागरिकों के लिए इनके महत्व को भी समझाया गया।
Online Fraud से सतर्क रहने की अपील
CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं को फर्जी कॉल, Online Fraud, OTP Scam, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और Cyber Crime से बचाव के आसान उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण या OTP साझा न करें।
1930 Helpline पर करें शिकायत
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की Cyber Fraud या Online ठगी का सामना करना पड़े तो तुरंत 1930 Cyber Helpline या नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
जागरूक समाज बनाने का उद्देश्य
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।




