संकल्प बजट 2026-27: समावेशी विकास से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर ठोस पहल – अंबेश जांगड़े

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण और संतुलित विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। लगभग ₹1.72 लाख करोड़ के प्रावधानों के साथ यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति से परिणाम तक विकास को धरातल पर उतारने का संकल्प दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बजट में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में लक्षित निवेश से ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों को समान लाभ मिलेगा। जनजातीय अंचलों, युवाओं और महिलाओं के लिए किए गए प्रावधान समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अंबेश जांगड़े के अनुसार यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की मजबूत नींव रखता है और दीर्घकालिक विकास को गति देगा।




