क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

ग्राम सुकली नहर पार में देर रात छापेमारी, नकदी व ताश पत्तियां जब्त

जांजगीर चाम्पा। बीती देर रात्रि जांजगीर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली नहर पार स्थित जुआ फड़ पर छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल ₹46,700 नगद राशि एवं ताश पत्तियां जब्त की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में की गई। जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20.01.2026 की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुकली नहर पार क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹46,700 नकद एवं ताश पत्तियां बरामद कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चापा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना जांजगीर से एएसआई अरुण सिंह, साइबर टीम से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित काहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह तथा थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

गुन्नी राम साहू (50 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 06, जांजगीर

अनिल कश्यप (24 वर्ष) निवासी कुटरा, पामगढ़

राहुल राठौर (24 वर्ष) निवासी चितरपारा, जांजगीर

राजू राठौर (51 वर्ष) निवासी खड़पड़ीपारा, जांजगीर

अजय केंवट (29 वर्ष) निवासी पेंड्री

भरत राठौर (52 वर्ष) निवासी खोखरा

कोमल भार्गव (54 वर्ष) निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़

नरेंद्र राठौर (52 वर्ष) निवासी धाराशिव, पामगढ़

कृष्ण कुमार साहू (36 वर्ष) निवासी सरखों, नैला

प्रीतम राठौर (28 वर्ष) निवासी खोखरा

Related Articles

Back to top button