जाँजगीर -चाँपास्पोर्ट्स
जांजगीर में सजेगा ‘कर्मचारी-अधिकारी प्रीमियर लीग’ का मंच: 1 अप्रैल से 32 टीमें दिखाएंगी दम, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि

जांजगीर-चांपा: जिले के शासकीय सेवकों के बीच खेल भावना और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कर्मचारी-अधिकारी प्रीमियर लीग 2026’ का भव्य आयोजन 1 अप्रैल से होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा डी.बी. वेंचर्स चांपा के सहयोग से आयोजित यह टूर्नामेंट स्थानीय हाई स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी (डे-नाइट) में खेला जाएगा।
विजेता टीम पर होगी इनामों की बौछार
जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार और जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विभागों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- प्रथम पुरस्कार: ₹51,000 एवं आकर्षक ट्रॉफी।
- द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000 एवं ट्रॉफी।
- तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 एवं ट्रॉफी।
- विशेष सम्मान: मैन ऑफ द सीरीज (₹3100), बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और हर मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया जाएगा।
रोमांचक मुकाबला: प्रशासन बनाम पत्रकार इलेवन
टूर्नामेंट का उद्घाटन 1 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे होगा। उद्घाटन मैच प्रशासनिक इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। प्रतियोगिता 7-7 ओवर के प्रारूप में खेली जाएगी और प्रतिदिन चार मुकाबले होंगे। साथ ही, महिलाओं के लिए विशेष ‘सद्भावना मैच’ का भी आयोजन किया गया है।
दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में होगा समापन
10 अप्रैल को होने वाले समापन समारोह में क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा करेंगे। - विशिष्ट अतिथि: खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, विधायक ब्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और धीरेंद्र वाजपेयी शामिल रहेंगे।
- संरक्षक: कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय इस भव्य आयोजन के संरक्षक हैं।




