पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने चलाया सफाई अभियान: जांजगीर कार्यालय परिसर को किया स्वच्छ, अंत्योदय के संदेश को दोहराया

जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही संकल्प हमारा” के संदेश के साथ भाजपा कार्यालय जांजगीर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय परिसर में सघन साफ-सफाई की। परिसर में मौजूद कचरे व अव्यवस्था को हटाकर पूरे कार्यालय को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
अंत्योदय और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
अभियान में ये रहे उपस्थित
स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, मोहन यादव, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, सुधीर झाझड़िया, संजीता माली, पिंकल माली, प्रतिमा डहेरे, विक्की सिंह, आलोक मिश्रा, गुड्डू कहरा, रघुनंदन कश्यप, पिंकू राठौर, शिव चमन सिंह ठाकुर, संतोषी साहू, शिवानी कहरा एवं अंजनी राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




