नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जांजगीर में जश्न

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चयन पर जिला जांजगीर-चांपा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के कचहरी चौक जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां फटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष्यक्ष अंबेश जांगड़े ने श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह निर्वाचन भाजपा की संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
श्री जांगड़े ने कहा कि एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा और भाजपा के सिद्धांतों व आदर्शों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी एवं प्रभारी रहते हुए श्री नबीन के मार्गदर्शन में विधानसभा से लेकर निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और नितिन नबीन जैसे युवा नेतृत्व के हाथों में पार्टी की कमान होना भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
इस कार्यक्रम में संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, चुन्नीलाल साहु, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, नंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, प्रदीप शराफ, रवि पांडेय, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अनिल शर्मा, नरेंद्र कौशिक, राजेश्वर पाटले, संतोषी सिंह, आकाश सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास, विश्वनाथ प्रताप यादव, संतोष थवाईत, साकेत तिवारी, धनेश्वरी जाग्रति, दिनेश दास, संजीता माली, पुष्पेंद्र निर्मलकर, नीलम सोनार, प्रियंका सिंह, परमेश्वर राठौर, रमाकांत रजवाड़े, दिनेश राठौर, सोनू यादव, गोलू दुबे, रितेश राठौर, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, गज्जू कर्ष, छत्रपाल, विजय, रिया यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




