Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपारायपुर

RTO Transfer: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग के अफसरों के थोक में तबादले; विवेक सिन्हा होंगे जांजगीर के नए परिवहन अधिकारी

नवा रायपुर । राज्य शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के 20 आरटीओ (RTO) और एआरटीओ (ARTO) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विवेक सिन्हा संभालेंगे जांजगीर-चांपा की कमान
तबादला सूची में जांजगीर-चांपा जिले के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। जारी आदेश के अनुसार:
विवेक सिन्हा (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी), जो वर्तमान में कोरबा/पेण्ड्रा में पदस्थ थे, उन्हें अब जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, जांजगीर-चांपा में वर्तमान में पदस्थ गौरव साहू (एआरटीओ) का तबादला जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़ के पद पर कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
जारी सूची में कई जिलों के प्रभार बदले गए हैं। प्रमुख रूप से अतुल असैय्या को कोरबा, मोहन साहू को बलौदाबाजार, आनंद शर्मा को मुंगेली और प्रकाश रावटे को कांकेर का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अब्दुल मुजाहिद को परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।

10 दिनों के भीतर संभालना होगा कार्यभार
शासन द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी 20 अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में कसावट लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button