जाँजगीर -चाँपा

तमिलनाडु से मुक्त कराए गए 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी, प्रशासन ने गृह ग्राम तक पहुंचाने की की व्यवस्था

बिलासपुर स्टेशन पहुंचते ही अधिकारियों ने जाना हालचाल, भोजन और बस सुविधा उपलब्ध कराकर श्रमिकों को किया रवाना

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा।

तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सुरक्षित रूप से वापस लौट आए हैं। सभी श्रमिक बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की टीम ने उनका स्वागत करते हुए हालचाल जाना।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई गई।

प्रशासन लगातार रख रहा था निगरानी

श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार तमिलनाडु प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में था। श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक समन्वय और व्यवस्थाएं की गईं।

बंधनमुक्ति के बाद मिली राहत

10024180202463276872779612224

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले के श्रमिकों को तमिलनाडु में कार्य के लिए ले जाया गया था, जहां उचित मजदूरी नहीं मिलने और जबरन काम कराए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद प्रशासन की पहल पर श्रमिकों को मुक्त कराया गया और अब उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने जताई प्रतिबद्धता

प्रशासन ने कहा है कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसी किसी स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

10024180225365049978536722092

Related Articles

Back to top button