जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा: सेवा और सद्भावना के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, भाजपा ने निकाली भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा

संविधान निर्माता अमर रहें” के जयघोष से गूंजा जिला प्रतिमाओं की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलन और भव्य जुलूस के साथ कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा: भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती पर जांजगीर-चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा, सद्भावना और उल्लास के साथ बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन किया।

सफाई अभियान और दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
जयंती की तैयारी 13 अप्रैल की सुबह से ही शुरू हो गई थी। भाजपा नगर मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा और परिसर की विशेष साफ-सफाई की। जयंती की पूर्व संध्या पर परिसर में दीप प्रज्वलन किया गया और “संविधान निर्माता बाबा साहेब अमर रहें” के गगनभेदी जयकारे लगाए गए।

जुलूस और भव्य शोभायात्रा
14 अप्रैल की सुबह भाजपा जिला पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में भारत माता चौक से एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और जयकारों के साथ यह जुलूस जांजगीर से शुरू होकर ज्वालापुर, बलौदा, अकलतरा, नारियारा और शिवरीनारायण तक पहुँचा। रास्ते में जहाँ-जहाँ बाबा साहेब की प्रतिमाएं थीं, वहां माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, इंजी रवि पाण्डेय, अमर सुलतानिया, जिला महामंत्री नन्द चौधरी, नंदनी राजवाड़े, और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाटले शामिल हुए।
कार्यक्रम में गुरुदयाल पाटले, गेंद राम कुर्रे, गंगा राम टंडन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और महिला मोर्चा की सदस्य जैसे रेखा गढ़वाल,इंजी  सत्यलता मिरि और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा से पंकज अग्रवाल, राकेश रूपवानी, आकाश सिंह और उनकी टीम ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button